फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: गैस एजेंसी पर इंडियन ऑयल की टीम ने की जांच, संचालकों में खलबली

Thu, 05 Nov 2026 12:07 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
कलीनगर। कलीनगर तहसील क्षेत्र की एक गैस एजेंसी पर इंडियन ऑयल की दिल्ली से पहुंची टीम ने जांच की। टीम के पहुंचने से क्षेत्र की अन्य गैस एजेंसियों के संचालकों में खलबली मची रही। चर्चा रही कि जांच के दौरान एजेंसी में गैस सिलिंडरों की संख्या कम मिली। इसके बाद संचालक ने दूसरी गैस एजेंसी से सिलिंडर मंगवाकर रखे। एजेंसी संचालन की जिम्मेदारी किसी दूसरे व्यक्ति को सौंपे जाने की भी चर्चा हुई। हालांकि, जिला पूर्ति अधिकारी राजीव तिवारी ने बताया कि एजेंसी में सिलिंडरों की कमी मिलने की कोई जानकारी उन्हें नहीं मिली है। न ही जांच करने पहुंची किसी टीम ने इस संबंध में विभाग को कोई जानकारी दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें