फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गेहूं खरीद में आई तेजी, मंडी में बढ़ी आवक

Mon, 10 Apr 2017 11:31 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
कटाई में तेजी के साथ ही सरकारी खरीद भी बढ़ने लगी है। अब तक जिले के सरकारी क्रय केंद्रों पर 1150 मीट्रिक टन गेहूं खरीदा जा चुका है। वहीं मंडी में गेहूं की आवक लगातार बढ़ रही है। शासन के निर्देश के बाद जिले में भी गेहूं खरीद में कुछ तेजी आई है, लेकिन जिले में उत्पादन के हिसाब से खरीद अभी धीमी है। एक अप्रैल से शुरू हुई खरीद में अब तक नौ एजेंसियों के माध्यम से 1150 मीट्रिक टन गेहूं खरीदा जा चुका है। सोमवार को भी क्रय केंद्रों पर कई किसान गेहूं लेकर पहुंचे, लेकिन सभी का गेहूं नहीं खरीदा जा सका। सूत्रों के मुताबिक कई एजेंसियों ने क्रय केंद्र खोल तो दिए हैं, लेकिन उनके खाते में नाममात्र की धनराशि होने खरीद में दिक्कत आ रही है। सोमवार को मंडी में लगभग 10 हजार क्विंटल आवक दर्ज की गई। लेकिन किसानों को इसके 1500 रुपये से लेकर 1600 रुपये प्रति क्विंटल के दाम ही मिल रहे हैं।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें