फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: खकरा का जलस्तर बढ़ने से गहराया बाढ़ का खतरा

Sun, 13 Aug 2023 11:55 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
न्यूरिया बंगाली कालोनी में भरतपुर मार्ग पर स्थित मुक्तेश्वर धाम शिव मंदिर की सीडियो तक पहुचा पा
विज्ञापन
न्यूरिया। खकरा नदी के जलस्तर में लगातार हो रही वृद्धि से बंगाली कॉलोनी में भरतपुर मार्ग पर पानी का बहाव तेज हो गया है। पानी मुक्तेश्वर धाम मंदिर की सीढि़यों तक पहुंच गया है। कॉलोनी समेत आसपास के गांवों के बाढ़ से घिरने की आशंका बढ़ गई है। इससे लोग भयभीत हैं। उधर, रपटा पुल पर पानी कुछ कम हुआ है, लेकिन अभी आवागमन शुरू नहीं हो सका है।
विज्ञापन

खकरा नदी में पानी बढ़ जाने से तटवर्ती गांवों में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। गांव भरतपुर के पास पानी आने से लोगों की दिक्कतें बढ़ गई हैं। पानी गांव स्थित मुक्तेश्वर शिव मंदिर की सीढि़यों तक पहुंच गया है। गांव के पास नदी का पानी आ जाने से ग्रामीणों की नींद उड़ गई है। उन्होंने ऊंचे स्थानों की तलाश शुरू कर दी है। ग्रामीणों का कहना है कि खेतों में खड़ी धान की फसल डूब गई है।
इधर, एक दिन पहले न्यूरिया के पास रपटा पुल पर पानी आ जाने से आवागमन बंद हो गया। पानी में डूबे पुल के पिलर तक दिखाई नहीं दे रहे हैं। रविवार को पानी कुछ कम तो हुआ लेकिन पुल से आवाजाही अभी शुरू नहीं हो सकी है। यदि रात में नदी में पानी नहीं बढ़ा तो सोमवार से आवागमन शुरू होने की संभावना जताई जा रही है।

न्यूरिया बंगाली कालोनी में भरतपुर मार्ग पर स्थित मुक्तेश्वर धाम शिव मंदिर की सीडियो तक पहुचा पा

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें