फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: ऐतिहासिक घंटाघर के जीर्णोद्धार कार्य का किया लोकार्पण

Sat, 28 Feb 2026 11:45 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। नगरपालिका अध्यक्ष डॉ. आस्था अग्रवाल ने शनिवार को शहर में जेपी मार्ग स्थित ऐतिहासिक घंटाघर के जीर्णोद्धार व सुंदरीकरण कार्य का लोकार्पण किया। घंटाघर में चारों दिशाओं में नई आधुनिक घड़ियां लगाई गई हैं। करीब 15 प्रकार से रंग बदलने वाली लाइटें लगवाकर जगमग किया गया है। इनका नियंत्रण मोबाइल के माध्यम से किया जाएगा। राष्ट्रीय पर्वों पर इन्हें तिरंगा रंग दिया जा सकेगा। संरचना पर पीलीभीत की बांसुरी और टाइगर की कलाकृतियां भी बनाई गई हैं। कार्यक्रम में सभासदों व शहरवासियों ने प्रतिभाग किया। घंटाघर के सुंदरीकरण और शहर में कराए जा रहे विकास कार्यों को लेकर नगरपालिका की सराहना की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें