पीलीभीत। बीसलपुर विधायक विवेक वर्मा ने डीएम ज्ञानेंद्र सिंह के साथ बीसलपुर ब्लॉक के गांव बहादियां में कटना नदी के कार्य का पूजन कर शुभारंभ कराया। विधायक व डीएम ने फावड़ा चलाकर नदी के पुनरुद्धार के लिए श्रमदान किया। विधायक ने कहा कि नदियां हमारी सभ्यता की जीवन रेखा हैं। कटना नदी का पुनरुद्धार केवल एक सरकारी परियोजना नही, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के भविष्य को सुरक्षित करने का एक अभियान है। इससे न केवल जल स्तर में सुधार होगा, बल्कि बाढ़ से भी निजात मिलेगी। डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने कहा कि कटना नदी को नया जीवन प्रदान करना और क्षेत्र के पारिस्थितिक संतुलन को बहाल करना है। उन्होंने कहा कि इस कार्य से मनरेगा और अन्य योजनाओं के माध्यम से स्थानीय ग्रामीणों को रोजगार भी प्राप्त होगा। नदी की खुदाई और सफाई का कार्य को सही तरीके से कराया जाए। इस मौके पर अन्य अफसर भी मौजूद रहे। संवाद