फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: कुश्ती में देवा थापा ने सोनू को किया चित, कबड्डी में भी हुए कई मुकाबले

Sat, 03 Oct 2026 01:32 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
कबड्डी प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का परिचय लेते केंद्रीय राज्य मंत्री जितिन प्रसाद - आयोजक
विज्ञापन
पूरनपुर। गांव कजरी निरंजनपुर में गांधी जयंती पर शहीद भगत सिंह कबड्डी कप प्रतियोगिता हुई। स्थानीय सांसद एवं केंद्रीय राज्य मंत्री जितिन प्रसाद ने खिलाड़ियों का परिचय लेकर प्रतियोगिता का शुभारंभ कराया। प्रतियोगिता में क्षेत्र के अलावा दूर दराज से आई टीमों ने भाग लिया। विजेता टीम को 1.51 लाख रुपये और उपविजेता टीम को 1.21 लाख रुपये, बेस्ट प्रतिभागी को बाइक देने की घोषणा की गई। नेपाल के देवा थापा और पहलवान बाबा लाडी को देखने भीड़ उमड़ी। नेपाल के पहलवान देवा थापा और बाबा लाडी भी पहुंचे। प्रतियोगिता के शुभारंभ पर हुए मुकाबले में देवा थापा और हरियाणा के सोनू पहलवान की कुश्ती हुई। देवा थापा ने सोनू पहलवान को चित कर दिया। शुभारंभ के दौरान विधायक बाबूराम पासवान, भाजपा जिलाध्यक्ष गोकुल प्रसाद मौर्य, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रशासक के पति गुरभाग सिंह, जिला महामंत्री अनुराग अग्निहोत्री, प्रफुल्ल मिश्रा, गांव कजरी निरंजनपुर के प्रशासक यादवेंद्र पाल सिंह आदि मौजूद रहे। शाम तक प्रतियोगिता का परिणाम नहीं आ सका। इस दौरान केंद्रीय राज्य मंत्री जितिन प्रसाद ने पौधरोपण भी किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें