फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: ऐसे तो जून तक पूरा नहीं हो सकेगा पुल का निर्माण

विज्ञापन
हरदोई ब्रांच नहर पर निर्माणाधीन पुल । संवाद
विज्ञापन
पीलीभीत। असम हाईवे पर हरदोई ब्रांच नहर पर बन रहे पुल का निर्माण काफी सुस्त गति से चल रहा है। यहां पर अभी मार्ग को भी पूरा नहीं किया जा सका है। वहीं पुल के नाम पर पिलर ही बने है। ऐसे में जून में काम पूरा होना मुश्किल लग रहा है।
विज्ञापन

असम हाईवे पर फ्लाईओवर के साथ ही हाईवे पर हरदोई ब्रांच नहर पर नए पुल के निर्माण भी शुरू किया गया था। करीब एक साल तक एनओसी के पेच में मामला फंसा रहा। इसके बाद काम शुरू किया गया तो नहर में पिलर का काम ही पूरा हो सका। इसके अलावा पुल के दोनों ओर मार्ग के लिए मिट्टी का काम भी किया गया। जो अब भी जस का तस है। यहां पर काफी काम होना शेष है।
इसी क्रम में पुल के निर्माण को लेकर लोहे के एंगल लगाने के बाद काम आगे नहीं बढ़ पा रहा है। नहर के अंदर भी पिलर के बाद ऊपर लोहे का जाल ही लगाया जा सका है। ऐसे में पुल जून तक बन जाए, मुश्किल लग रहा है। इधर पुल पर काम के चलते वाहन चालकों को भी परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन

........
मार्ग के लिए डाली गई मिट्टी से कम हो गया हाईवे
पुल के एक ओर दूसरी सड़क के लिए मिट्टी काफी ऊंची डाली गई है। यह मिट्टी हाईवे तक है। ऐसे में रात के समय पुल के दोनों ओर जाम लगने के बाद बड़ा वाहन आने पर दूसरा वाहन आगे नहीं बढ़ पाता। इसके चलते पीछे के वाहन भी खड़े रहते है। मिट्टी को समेटा भी नहीं जा रहा जिससे जाम की समस्या से लोगों को राहत मिल सके।
........
दस माह तक एनओसी न मिल पाने से काम पूरा नहीं हो पाया था। अब काम चालू है। जून में काम पूरा होना था, अब सितंबर तक काम पूरा होने की उम्मीद लगाई जा सकती है।
विज्ञापन

- तरुण बनर्जी, प्रोजक्ट मैनेजर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें