फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: अंडर-19 बालिका वर्ग में बरेली ने कानपुर को हराकर किया सेमीफाइनल में प्रवेश

Wed, 27 Sep 2023 12:37 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
खुशी मनाते बरेली मडल के ​खिलाड़ी । स्रोत - खेल ​शिक्षक
विज्ञापन
पीलीभीत। बुलंदशहर में चल रहे राज्य स्तरीय वॉलीबाल टूर्नामेंट में बरेली मंडल की अंडर-19 बालिका वर्ग की टीम ने कानपुर को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया है। इस जीत में पीलीभीत के खिलाड़ियों की अहम भूमिका रही। अंडर-14 बालक वर्ग की टीम भी क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई है।
विज्ञापन

बुलंदशहर में चल रही 67वीं राज्य स्तरीय विद्यालय वॉलीबॉल प्रतियोगिता में बरेली मंडल का प्रतिनिधित्व करते हुए पीलीभीत के खिलाड़ियों ने अंडर-14 व 19 बालिका वर्ग में सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। अंडर-14 बालक वर्ग की टीम ने क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है। टीम के कोच प्रशांत शुक्ला ने बताया कि जनपद पीलीभीत से अंडर-14 बालक वर्ग में विजय, सुखरंजन, नवनीत, विनीत, जैनुल प्रतिभाग कर रहे हैं। इनमें जैनुल ने शानदार खेल खेला है।
अंडर-14 बालिका वर्ग की टीम में पीलीभीत की कंचन, खुशी, सुजीता, श्वेता, शीतल, कोमल प्रतिभाग कर रहीं हैं। इनमें कंचन और श्वेता ने श्रेष्ठ खेल खेला। अंडर-19 बालिका वर्ग की टीम में नेहा, खुशदीप, अंजलि खेल रही हैं। इनमें खुशदीप का अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा है। सभी खिलाड़ी अपने खेल से जनपद के साथ ही मंडल का नाम रोशन कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें