पीलीभीत में दो विधानसभाओं में सभाएं करेंगी मेनका
केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री मेनका गांधी पीलीभीत की दो विधानसभाओं में सभाएं करेंगी। सोमवार को वह चार दिनी दौरे पर यहां पहुंच रही हैं। मेनका की अधिकतर सभाएं पूरनपुर विधानसभा क्षेत्र में होंगी। मंत्री के प्रतिनिधि एमआर मलिक ने बताया कि सोमवार को शाम पांच बजे वह दिल्ली से पीलीभीत पहुंचेंगी। छह बजे कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर जनसमस्याएं सुनेंगी। सात फरवरी को पूरनपुर क्षेत्र के गांव सिमरिया, दिलावरपुर, कसगंजा, गुलडिय़ा भूप सिंह, सिकरैना, रम्पुराकोन, कढ़ेरचौरा, सबलपुर, फत्तेपुर, सुल्तानपुर व पूरनपुर कस्बे में जनसभाएं करेंगी। आठ फरवरी को ललौरीखेड़ा, बढ़ेपुरा, हरदासपुर में जनसभाएं करेंगी और शाम को सात बजे शहर में भाजपा प्रत्याशी के चुनाव कार्यालय पर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक होगी। नौ फरवरी को पूरनपूर के बूंदीभूड़, गभिया सहराई, रमनगरा, पुरैना, पिपरिया संतोष, करेलिया, मल्लपुरर खजुरिया, जमुनिया, कलीनगर, माधोटांडा, भगवंतापुर और पूरनपुर कस्बे में जनसभाएं करेंगी। 10 फरवरी को वह बहेड़ी विधानसभा क्षेत्र में जनसभाएं कर दिल्ली रवाना हो जाएंगी।