फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: गोकशी के मामले में ईंटगांव चौकी इंचार्ज निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलसंडा। कार्य में लापरवाही और गोवंशीय पशुओं के अवशेष मिलने का मामला सामने आने पर एसपी अविनाश पांडेय ने ईंटगांव चौकी इंचार्ज रविंद्र बालियान को निलंबित कर विभागीय जांच के निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन

ईंटगांव चौकी से करीब चार किलोमीटर दूर गोला हाईवे के निकट स्थित कंपोजिट विद्यालय में मंगलवार की सुबह गोवंशीय पशुओं के अवशेष मिले थे। सुबह जब प्रधानाध्यापिका संध्या गंगवार विद्यालय पहुंचीं तो उन्होंने अवशेष मिलने को सूचना पुलिस को दी थी। गोकशी की घटना पर चौकी इंचार्ज की लापरवाही भी सामने आई। एसओ रणजीत सिंह ने बताया कि एसपी ने चौकी इंचार्ज रविंद्र बालियान को निलंबित कर दिया। विभागीय जांच के भी निर्देश दिए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें