फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: ससुरालियों पर बेटे की हत्या करने का आरोप, रिपोर्ट

Tue, 30 Jul 2024 02:45 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
मझोला/पीलीभीत। न्यूरिया क्षेत्र के गांव धनकुना निवासी श्याम लाल ने ससुरालियों पर पुत्र के अपहरण का आरोप लगाते हुए उसकी हत्या की आशंका जताई है। कोर्ट के आदेश पर न्यूरिया पुलिस ने 11 नामजद और सात-आठ अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

श्याम लाल ने कोर्ट में दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसके पुत्र ओमप्रकाश की शादी 26 फरवरी 2023 को जहानाबाद क्षेत्र के गांव नवादा श्यामपुर निवासी युवती से हुई थी। किसी बात से नाराज होने पर 13 अप्रैल 2024 को पुत्रवधु बच्ची को लेकर अपने मायके चली गई। वह घर में रखे गहने व 14 हजार रुपये भी साथ ले गई।
आरोप है कि उसी दिन शाम को पुत्रवधु के पिता उमाशंकर, मां सुशील देवी, मौसी रामकली, भाई देवकी नंदन, बहन अंजली वर्मा, मौसेरा ताऊ अनोखे लाल और ननद देवकी, हिमांशू व अभिषेक वर्मा सहित सात-आठ अज्ञात लोगों के साथ घर में घुस आए। उनके साथ आए दो कांस्टेबल अमित और नितेश घर के बाहर ही खड़े रहे।
विज्ञापन

इसके बाद उक्त लोगों ने घर की तलाशी लेने के साथ तोड़फोड़ की। उसकी पत्नी को बुरी तरह से पीटा। इस घटना के बाद पुत्र अपनी पत्नी और बच्ची को ढूंढने के लिए घर से निकला और आजतक वापस नहीं लौटा। उन्होंने हत्या की आशंका जताई है। थाना प्रभारी प्रदीप कुमार विश्नोई बताया कि कोर्ट के आदेश पर 11 नामजद व सात-आठ अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें