फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: दहेज नहीं मिला को विवाहिता को मार डाला

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ दर्ज की दहेज हत्या की रिपोर्ट
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पीलीभीत। दहेज में पांच लाख रुपये की मांग पूरी नहीं होने पर ससुराली पक्ष ने विवाहिता को जहरीला पदार्थ खिलाकर मार दिया। सुनगढ़ी पुलिस ने पिता की तहरीर के आधार पर छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
सुनगढ़ी क्षेत्र के गांव दहगला निवासी रामेश्वर दयाल ने पुत्री प्रीति का विवाह तीन मई 2019 को क्षेत्र के ही गांव खजुराह निवासी सतीश कुमार के साथ किया था। शादी के दौरान ससुराली पक्ष की ओर से दहेज भी दिया गया।
विज्ञापन

शादी के कुछ समय बाद ही उसका पति सतीश, सास उर्मिला देवी, ससुर गोधन लाल, जेठ हरीश कुमार, जेठानी बबली, देवर कमलेश पांच लाख रुपये की मांग करने लगे। आरोप है कि जब दहेज नहीं मिला तो सभी ने एकराय होकर 27 अगस्त को प्रीति को जहरीला पदार्थ खिला दिया। इसके बाद उसकी पुत्री का शहर के एक निजी अस्पताल में पांच दिन तक उपचार भी चला, बाद में ससुराल पक्ष लोग बिना डॉक्टर को बताए उसे घर ले गए। जहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

गांव वालों ने मामले की सूचना परिजनों को दी। इसके बाद परिजनों ने मामले की सूचना सुनगढ़ी पुलिस को दी। पुलिस ने पिता की तहरीर के आधार पर छह लोगों के दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें