पूरनपुर में निकाली गई विसर्जन शोभायात्रा में शामिल लोग -संवाद
पूरनपुर। नवरात्र के समापन पर मोहल्ला कायस्थान में सजाए गए मां भगवती दरबार में सोमवार अर्ध रात्रि दुर्गा जागरण हुआ। मंगलवार को विसर्जन शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा पकडिय़ा चौराहा, राधा माधव जगन्नाथ मंदिर, स्टेशन रोड, शेरपुर रोड होते हुए शारदा नदी के धनाराघाट पहुंची। यहां मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन किया। आयोजक कमल शर्मा ने बताया कि घाट पर विशाल भंडारा भी हुआ। जिसमें तमाम लोगों ने भोज किया। शोभायात्रा में सौरभ सक्सेना, मयंक सक्सेना, अनुज सक्सेना, राजेश आजाद, राहुल जौहरी, नगर पालिका अध्यक्ष शैलेंद्र गुप्ता, आकाश प्रजापति आदि थे। नवरात्र पर मोहल्ला कायस्थान में मां भगवती का 11वां विशाल दरबार सजाया गया था। पूरे नवरात्र यहां धार्मिक कार्यक्रम होते रहे।संवाद