इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के अध्यक्ष केएन तिवारी के नेतृत्व में सोमवार सुबह तमाम चिकित्सक कलेक्ट्रेट पहुंचे। यहां उन्होंने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एडीएम आलोक कुमार सिंह को सौंपा। ज्ञापन में इलाहाबाद के चिकित्सक डॉ. रोहित गुप्ता के साथ हुई मारपीट पर रोष व्यक्त करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की गई। इधर शाम को शहर के एक होटल में आईएमए की बैठक हुई। बैठक में चिकित्सक के साथ हुई घटना पर रोष व्यक्त किया गया। तय हुआ कि यदि 14 अप्रैल की सुबह आठ बजे तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुआ तो एसोसिएशन से जुड़े सभी चिकित्सक प्रदेशव्यापी हड़ताल करेंगे। इस मौके पर डॉ. एएस सोढ़ी, डॉ. पीडी सिंह, डॉ. आरएच गोखले, डॉ. ज्ञानप्रकाश, डॉ. अरविंद गोयल, डॉॅ. तरुण सेठी, डा. भरत सेठी, डॉ. शैलेंद्र गंगवार, डॉ. उपेंद्र नाथ मिश्रा, डॉ. आयुष अग्रवाल, डॉ. सौरभ अग्रवाल आदि मौजूद रहे।