बिलसंडा। स्वस्थ्य विभाग की टीम ने अवैध रूप से संचालित क्लीनिक को सील कर दिया।
ब्लॉक क्षेत्र में लगातार बढ़ रहे अवैध रूप से संचालित क्लीनिकों के खिलाफ कार्रवाई जारी है। शुक्रवार को सीएमओ के आदेश पर गांव मैनी में झोलाझाप डॉक्टरों के खिलाफ अभियान चलाया गया। जिसमें गांव में संचालित अवैध क्लीनिक पर टीम ने छापा मारा। इस दौरान संचालक से क्लीनिक संबंधी दस्तावेज मांगे गए लेकिन वह दिखा नहीं सके। जिस पर सीएचसी अधीक्षक डॉ. मनीष शर्मा ने अवैध रूप से संचालित क्लीनिक को सील कर दिया। उन्होंने बताया कि इस क्लीनिक के खिलाफ पूर्व में भी कार्रवाई की जा चुकी है। संवाद