फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: खारजा नहर की पटरी से अवैध खनन, रोष

विज्ञापन
खारजा नहर की पटरी से रात में मिट्टी का अवैध खनन
विज्ञापन
माधोटांडा। डगा गांव और सायफन नहर के बीच खारजा नहर की पटरी से रात के समय मिट्टी का अवैध खनन किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि पिछले दो-तीन दिनों से ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की मदद से रातों-रात मिट्टी खोदकर ले जाई जा रही है। इससे नहर की पटरी को नुकसान पहुंचने की आशंका है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, रात में ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की आवाजाही बढ़ जाती है। अंधेरे का फायदा उठाकर खारजा नहर की पटरी से मिट्टी निकालकर दूसरे स्थानों पर पहुंचाई जा रही है। ग्रामीणों ने मामले की जांच कराकर अवैध खनन पर रोक लगाने की मांग की है। मामले की जानकारी एसडीएम को भी दी गई है। एसडीएम प्रमेश कुमार ने बताया कि प्रकरण की जानकारी कराई जाएगी। यदि नहर की पटरी से अवैध रूप से मिट्टी का खनन किए जाने की पुष्टि होती है तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें