फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: किशनी गांव में सरकारी जमीन पर अवैध रूप से हो रही खेती

विज्ञापन
विज्ञापन
बीसलपुर। अधिकारियों की अनदेखी से गांव किशनी में देवहा नदी किनारे की लगभग 600 एकड़ सरकारी जमीन पर कई दशकों से आसपास के लोग खेती कर रहे हैं। तहसील कर्मचारियों व अधिकारियों को इस बात की जानकारी है पर वे कार्रवाई नहीं करते।
विज्ञापन

गांव किशनी में करीब 600 एकड़ सरकारी जमीन पर कई दशकों से अवैध कब्जा है। मौजूदा और इससे पहले रहे प्रधानों ने संबंंधित अधिकारियों का ध्यान इस ओर कई बार आकर्षित कर सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाने और अतिक्रमणकारियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई कराने की मांग की, पर आज तक सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

तहसीलदार करम सिंह ने बताया कि यह मामला उनके संज्ञान में नहीं आया है न ही किसी ने इस संबंध में कोई शिकायत की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें