न्यूरिया। परिवर्तन चौक के नाम पर दर्ज जमीन पर गांव के ही कुछ लोगों ने अवैध कब्जा कर फसल बो दी थी। इसको लेकर गांव के ही कुछ लोगों ने डीएम से शिकायत कर कब्जा हटवाने की मांग की। डीएम के निर्देश पर राजस्व टीम ने पुलिस के साथ गांव पहुंचकर अवैध कब्जे को हटवा दिया। इस दौरान काफी संख्या में ग्रामीण मौके पर मौजूद रहे।
क्षेत्र के ग्राम बिथरा में ग्रामीण वीरेंद्र सिंह पुत्र गिरंद सिंह ने डीएम को पत्र देकर कहा था कि गांव में गाटा संख्या 335 जमीन परिवर्तन चौक के नाम दर्ज है। भूमि पर गांव के ही सदानंद पाठक, धर्मदत पाठक पुत्र महेश चंद्र पाठक द्वारा काफी समय से कब्जा करके गन्ने की फसल बो रखी है।
डीएम के निर्देश पर मंगलवार को नायब तहसीलदार हरिशंकर पटेल, राजस्व निरीक्षक जितेन्द्र कुमार पाठक, लेखपाल राम स्वरूप, शैलेंद्र कुमार, अनवर अली ने पुलिस उपनिरीक्षक मानवीर सिंह सहित पुलिस फोर्स के साथ मौके पर जाकर अवैध कब्जे को हटवा दिया। संवाद