फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: प्रशासन ने सहकारी संघ की जमीन पर हो रहा अवैध निर्माण कार्य रुकवाया

Sun, 11 Feb 2024 01:37 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
खड़ी की गई दीवार । स्रोत - सहकारिता विभाग
विज्ञापन
पूरनपुर। पूरनपुर सहकारी संघ/बीज गोदाम की जमीन पर कब्जा कर अवैध निर्माण की शिकायत की गई। इस पर एसडीएम राजेश कुमार शुक्ला ने टीम भेजकर काम रुकवा दिया। नायब तहसीलदार को जांच कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


सहकारी संघ के अध्यक्ष सुभाष मिश्रा और सचिव संजय सिंह ने संघ की जमीन पर संघ की बाउंड्रीवॉल निर्माण को आई निर्माण सामग्री के प्रयोग से कब्जा कर निर्माण कराने का आरोप कुछ लोगों पर लगाया। सभापति और सचिव ने एसडीएम से शिकायत कर निर्माण कार्य रुकवाने, किए गए निर्माण को ढहवाने की मांग की।
एसडीएम को दिए पत्र में कहा गया कि संघ की बाउंड्रीवॉल का निर्माण कराया जा रहा है। बाउंड्रीवॉल निर्माण को आई निर्माण सामग्री का प्रयोग कर संघ की जमीन पर कब्जा कर निर्माण करा लिया गया। एसडीएम राजेश कुमार शुक्ला ने बताया कि शिकायत पर निर्माण कार्य को रुकवा दिया गया है। नायब तहसीलदार अभिषेक त्रिपाठी को टीम के साथ मौके पर पहुंचकर जांच के निर्देश दिए गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें