पीलीभीत। थाना जहानाबाद क्षेत्र के ग्राम खमरिया में चेहल्लुम के जुलूस को लेकर दो समुदायों के बीच तनाव की स्थिति है। मामला संज्ञान में आने के बाद आईजी राकेश सिंह मंगलवार को गांव पहुंचे। आईजी ने कई थानों की पुलिस व पीएसी के साथ फ्लैग मार्च किया।
जहानाबाद क्षेत्र में खमरिया पुल पर सावन माह में ताजिये व कांवड़ रखने को लेकर विवाद हुआ था। इसमें पथराव होने के साथ ही कई घंटे जाम लगा था। लाठीचार्ज करने के बाद पुलिस किसी तरह से हालात काबू में कर पाई थी। चेहल्लुम का जुलूस भी खमरिया पुल से होकर गुजरेगा। इसी को लेकर तनाव की स्थिति है। आईजी ने देर शाम यहां पहुंचकर स्थल का निरीक्षण किया साथ ही फ्लैग मार्च कर अधिकारियों को निर्देश दिए।