बीसलपुर। गांव परसिया के अधिकांश घरों में आईफ्लू के मरीज हैं। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने सूचना मिलने के बावजूद रोकथाम शुरू नहीं की है। इससे ग्रामीणों में रोष है।
परसिया निवासी निर्मेष भारती ने बताया कि उनके गांव में एक पखवाड़ा पहले आईफ्लू का प्रकोप शुरू हुआ था। उसी समय स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को सूचना दी, लेकिन इसे गंभीरता से नहीं लिया गया। अब गांव में आईफ्लू बेकाबू हो गया है। अधिकांश घरों में लोग आई फ्लू से पीड़ित हैं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. लेखराज गंगवार ने बताया कि शनिवार को गांव में टीम भेजकर आईफ्लू पीडि़तों को दवा दी जाएगी।