फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: समस्याओं का नहीं हुआ समाधान तो सीएम से मिलेंगे किसान

विज्ञापन
भाकियू की पंचायत में मौजूद कार्यकर्ता।स्रोत:भाकियू
विज्ञापन
पीलीभीत। भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) भानू गुट के जिलाध्यक्ष भजनलाल क्रोधी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय किसान विश्राम गृह मंडी समिति में पंचायत हुई। इसमें निर्णय हुआ कि प्रशासन द्वारा किसानों की समस्याओं का समाधान न करने पर मुख्यमंत्री से मुलाकात कर उन्हें समस्याओं के बारे में बताया जाएगा।
विज्ञापन

पंचायत को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि जिला प्रशासन किसानों के साथ खिलवाड़ कर रहा है। किसानों की समस्याओं को लेकर कई ज्ञापन जिला प्रशासन को दिए ,लेकिन लापरवाही के कारण कोई समाधान नहीं हो सका।
प्रदेश संगठन मंत्री रमेश चंद्र दद्दा ने कहा कि जिस विभाग की समस्याएं ज्यादा होंगी, उसी के विभागीय अधिकारियों का घेराव किया जाएगा। वहीं तहसील अध्यक्ष नंद किशोर राठौर ने कहा कि किसानों की समस्याओं को लेकर संगठन उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात करेगा। पंचायत में जिला संगठन मंत्री मोहम्मद अहमद, जिला सचिव बाल मुकंद, जिला उपाध्यक्ष बाबू राम वर्मा, शिवचरण लाल राजपूत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें