फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: कम प्रगति मिली तो सहायक विकास अधिकारियों पर की जाएगी कार्रवाई

विज्ञापन
समीक्षा बैठक करते डीपीआरओ।संवाद
विज्ञापन
पीलीभीत। जिला पंचायत राज अधिकारी ने शुक्रवार को सभी सहायक विकास अधिकारियों को बुलाकर कार्यों की समीक्षा की। कार्य की प्रगति कहीं-कहीं ठीक नहीं पाई गई। इस पर सभी को सुधार की चेतावनी दी। साथ ही यह भी कहा कि अगर कम प्रगति मिलती है तो फिर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

अभी हाल में ही गांवों में होने वाले कार्यों को लेकर जब पड़ताल हुई थी तो कई ग्राम पंचायतों में प्रगति ठीक नहीं पाई गई थी। इसके बाद सहायक विकास अधिकारियों को नोटिस जारी किया गया था। शुक्रवार को सुधार हुआ कि नहीं इसको लेकर जिला पंचायत राज अधिकारी सतीश कुमार ने अपने कार्यालय में समीक्षा की।
इसमें जिले के सभी ब्लॉकों के सहायक विकास अधिकारियों को बुलाया गया। पहले तो सभी को संचारी रोग नियंत्रण माह के तहत गांवों में सफाई कराने और दवा का छिड़काव कराने के लिए कहा गया। इसके बाद कार्यों की समीक्षा की गई। गांवों में कॉमन सर्विस सेंटर, सचिवालय का काम और स्वच्छता को लेकर पूछा गया। इसमें प्रगति संतोषजनक नहीं पाई गई।
विज्ञापन

इसपर डीपीआरओ ने सभी को सुधार की चेतावनी दी। डीपीआरओ सतीश कुमार ने बताया कि गांवों में होने वाले कार्यों के प्रत्येक बिंदु पर समीक्षा की गई। इसमें सभी को सुधार के निर्देश दिए हैं। प्रगति कम मिलती है तो संबंधित एडीओ पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें