फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंदू समाज इकट्ठा रहेगा तो सुरक्षित रहेगा : राकेश

विज्ञापन
पीलीभीत के गांधी प्रेक्षाग्रह मं आयोजित कार्यक्रम में मौजूद लोग।संवाद
विज्ञापन
पीलीभीत। विश्व हिंदू परिषद के 60 वर्ष पूर्ण होने पर गांधी स्टेडियम के प्रेक्षाग्रह में स्थापना दिवस समारोह का आयोजन किया गया। जिसका संचालन जिला मंत्री प्रवीन मोहन अग्रवाल ने किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम के माध्याम से हिंदू समाज को जगाने का कार्य किया गया। इसमें लव जिहाद, धर्म परिवर्तन जैसे कई मुद्दों पर चर्चा हुई। मुख्य वक्ता विश्व हिंदू परिषद के प्रांत सह मंत्री राकेश त्यागी ने कहा कि हिंदू समाज इकट्ठा रहेगा तो सुरक्षित रहेगा। सभी को लव जिहाद, धर्म परिवर्तन जैसे मुद्दों को जड़ से खत्म करना होगा।
जिलाध्यक्ष श्री कृष्णा गंगवार ने कहा कि हिन्दू जीवन मूल्यों, परम्पराओं, मान बिंदुओं के प्रति श्रद्धा रखने वाली विश्व के कल्याणार्थ अजेय हिन्दू शक्ति खड़ी करेंगे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नीरज रस्तोगी ने सबको धन्यवाद देते हुए कार्यक्रम की समापन की घोषणा की। इस मौके पर महेश पाठक,संजीव सनातनी, कुनाल सक्सेना मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें