फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: शार्ट सर्किट से आइसक्रीम एजेंसी में लगी आग, लाखों की संपत्ति राख

विज्ञापन
आइसक्रीम एजेंसी पर आग बुझाते फायर ब्रिगेड कर्मी । स्रोत - मोहल्ला वासी
विज्ञापन
पूरनपुर। शार्ट सर्किट से आइसक्रीम एजेंसी मेंं आग लगने से कई लाख रुपये की संपत्ति जलकर राख हो गई। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन



ढका जमीमा निवासी इस्लाम हुसैन की शेरपुर रेलवे क्राॅसिंग के पास मोहल्ला चौक स्थित आइसक्रीम की एजेंसी में बृहस्पतिवार रात करीब दो बजे आग लगी। आग की लपटें उठती देखकर आसपास के लोगों ने एजेंसी स्वामी और फायर ब्रिगेड कर्मियों को इस संबंध में जानकारी। जानकारी पाकर एजेंसी मालिक और दो गाड़ियों के साथ फायर ब्रिगेड कर्मी मौके पर पहुंचे।
बाद में एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। एजेंसी मालिक इस्लाम हुसैन ने बताया कि आग लगने से स्टाॅक में रखीं आइसक्रीम, आइसक्रीम भरी ठेलियां, 400 लीटर की क्षमता वाले फ्रीजर लगे तीन-ई रिक्शा, डेढ़ सौ लीटर क्षमता की साइकिलें, सौर डीप फ्रीज, फर्नीचर, टिनशेड, स्टेबलाइजर, दो बाइक, तीन टाइमर लाइट, ईरिक्शा के रखे बैटरे आदि जलकर राख हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आग शार्ट सर्किट से लगी, करीब कई रुपये का नुकसान हुआ है। इस्लाम ने तहसीलदार को आग से हुए नुकसान की जानकारी दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें