फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समस्याओं को दूर करने का प्रयास करूंगा : जितिन प्रसाद

विज्ञापन
बरखेड़ा क्षेत्र के गांव मूसेपुर कलां में आयोजित कार्यक्रम को संबो​धित करते केंद्रीय राज्यमंत्री
विज्ञापन
बरखेड़ा। केंद्रीय सूचना, प्रौद्योगिकी, उद्योग एवं वाणिज्य राज्यमंत्री जितिन प्रसाद एक दिवसीय दौरे पर शनिवार की शाम क्षेत्र के गांवों में पहुंचे। उन्होंने कहा कि वह लोगों की समस्याओं को दूर करने का प्रयास करेंगे।
विज्ञापन

गांव मूसेपुर कलां के प्राइमरी स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय राज्यमंत्री ने कहा कि किसी भी तरह की समस्या होने पर उनको बताएं। वह खुद अधिकारियों से बात कर समस्या का समाधान कराएंगे। इस दौरान उन्होंने जन समस्याओं को सुना और शिकायतों से संबंधित विभागों के अधिकारियों को जल्द निस्तारित करने के निर्देश दिए। इस मौके पर जिलाध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह, मरौरी ब्लॉक प्रमुख सभ्यता वर्मा, कमलेश गंगवार, चेयरमैन श्यामबिहारी भोजवाल, अशोक गुप्ता, खंड विकास अधिकारी मृदुला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें