फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: पत्नी को फोन पर बात करते देखा तो गला दबाकर मार डाला, पुलिस ने आरोपी पति को किया गिरफ्तार

Wed, 11 Jan 2023 07:56 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

सार

युवक ने प्रेम प्रसंग के शक में अपनी पत्नी की हत्या कर दी। इसके बाद आत्महत्या दर्शाने के लिए शव को फंदे से लटका दिया, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का सच सामने आ गया। इस पर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की तो उसने भी सच उगल दिया। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीलीभीत के बिलसंडा क्षेत्र में पत्नी की हत्या कर शव फंदे से लटकाने वाले आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पहले वह पत्नी के आत्महत्या करने की बात कह रहा था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाने से मौत की पुष्टि होने पर वह गांव के एक युवक पर हत्या का आरोप लगाने लगा था। शक होने पर पुलिस ने पति को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने सारा सच उगल दिया।

विज्ञापन


गांव पहाड़गंज निवासी गुलशन बेगम (32) का शव छह दिसंबर को घर में फंदे से लटका मिला था। पुलिस को आरोपी पति फैजान अली ने बताया था कि गांव का वसीम उसकी पत्नी को आए दिन परेशान करता था। इससे तंग आकर उसने फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस ने वसीम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की।

कड़ाई से पूछताछ करने पर उगला सच 

इधर, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या की पुष्टि हुई तो फैजान वसीम पर गला दबाकर हत्या करके शव फंदे पर लटकाने का आरोप लगाने लगा। एसओ अचल कुमार के मुताबिक जांच के दौरान गुलशन के ससुराल वालों से अलग-अलग पूछताछ की गई। उनके बयानों में विरोधाभास था। शक होने पर पुलिस ने पति फैजान से कड़ाई से पूछताछ की तो उसने सच्चाई उगल दी।

Pilibhit: घर से 100 मीटर पहले गोकुल पर मौत का झपट्टा, बाघ ने बनाया निवाला, बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

विज्ञापन
विज्ञापन


फैजान ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी वसीम से फोन पर बात करती थी। उसे शक था कि दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा है। इस पर उसने गुलशन की गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद शव को फंदे पर लटका दिया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर प्लास्टिक की रस्सी भी बरामद की है, जिससे उसने पत्नी का गला दबाया था। आरोपी को जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें