पीलीभीत। सनातन धर्म बांके बिहारी राम इंटर कॉलेज के 100 वर्ष पूरे होने पर शनिवार को पुरातन छात्र सम्मेलन हुआ। इसमें विभिन्न पदों पर कार्यरत पुराने छात्रों ने सहभागिता करते हुए विचार साझा किए। साथ ही गुरुओं के मार्गदर्शन के बारे में बताया। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए।
बरखेड़ा विधायक स्वामी प्रवक्तानंद ने कहा कि विद्यालय को अग्रसर करने के लिए सभी की सहभागिता जरूरी होती है। इसमें पुराने छात्रों को हिस्सा लेने की जरूरत है। पूर्व छात्र विश्वमित्र टंडन ने विद्यालय के पुराने इतिहास और शिक्षण व्यवस्था पर प्रकाश डाला। विद्यालय के प्रबंधक रवि बजाज ने कहा कि विद्यालय में दान करने वाले लोगों की वजह से विद्यालय लगातार विस्तार कर रहा है। इसमें सभी को सहयोग करना चाहिए। इसके साथ ही कुछ अन्य लोगों ने भी भावनात्मक किस्से सुनाए, जिससे लोगों की आंखें तक नम हो गईं।
वर्ष 1965 में विद्यालय में प्रवेश लिया था। इसके बाद इंटर कर यहां से निकला। पुराने समय में शिक्षकों के अनुशासन ने जीने की सही राह दिखाई। जिससे एक सही मुकाम हासिल कर डॉक्टर की डिग्री प्राप्त की। - डॉ वीरेंद्र जैसवाल, आयुर्वेद चिकित्सक
वर्ष 1965 में कक्षा नौ में प्रवेश लिया। आज सरकारी विद्यालय में गणित के शिक्षक के पद पर लखीमपुर के गोला में तैनात हूं। आज के सम्मेलन में पुरानी यादें ताजा हो गईं। - सत्यपाल, शिक्षक
वर्ष 2003 में विद्यालय में प्रवेश लिया था। विद्यालय के अनुशासन को आज भी याद करता हूं। जब भी कभी स्कूल के दिनों की याद आती है तो पीलीभीत आने पर यहां जरूर आता हूं और शिक्षकों से मिलता हूं। - डॉ. विश्वेंद्र सिंह, प्रवक्ता, फ्यूचर कॉलेज
विद्यालय में अध्ययन करने के बाद यहां अस्थायी रूप से अन्य स्कूली बच्चों को शिक्षा दी। इसके बाद लॉ किया। अब जीएसटी की वकालत करता हूं। बच्चों को अपने विद्यालय के बारे में जरूर बताता हूं। - संजीव अग्रवाल, अधिवक्ता
इसी विद्यालय से शिक्षा लेकर इसी विद्यालय में जीव विज्ञान के प्रवक्ता के रूप में चयन हुआ। अपने आपको बड़ा गौरवान्वित महसूस करता हूं। जिन शिक्षकों ने पढ़ाया, आज उन्हीं के साथ काम करना किसी सौभाग्य से कम नहीं है। - चंद्रपाल गंगवार, शिक्षक
राम इंटर कॉलेज में आयोजित पुरातन छात्र सम्मेलन में कार्यक्रम प्रस्तुत करता छात्र । संवाद