शहर में बारिश में जाते लोग । संवाद
पीलीभीत। सोमवार सुबह से ही काले बादल छाए रहे। उम्मीद थी कि तेज बारिश होगी। दोपहर करीब 12 बजे बारिश शुरू हुई, लेकिन कुछ देर बाद ही बंद हो गई। इससे बेतहाशा उमस बढ़ गई और लोग पसीने से तरबतर हो गए।
रविवार रात भी बादल छाए, लेकिन बारिश नहीं हो सकी। इससे रातभर लोग गर्मी से बेहाल रहे। सोमवार सुबह भी बादल होने से लोगों को गर्मी का कम एहसास हुआ। दोपहर में बारिश शुरू हो गई। बादलों को देखकर लग रहा था कि अच्छी बारिश होगी, लेकिन कुछ ही देर में बारिश बंद हो गई। इसके बाद तेज धूप निकलने से उमस ने लोगों को परेशान कर दिया। कृषि वैज्ञानिक डॉ. एसएस ढाका का कहना है कि अभी और बारिश होगी। मंगलवार को तेज बारिश की संभावना है।
शहर में बारिश में जाते लोग । संवाद