पीलीभीत। जिले में गर्मी का सितम जारी है। रविवार को उमस भरी गर्मी के चलते अधिकतम तापमान में एक डिग्री का इजाफा हुआ। इससे लोग परेशान हुए। शनिवार को दिनभर तेज धूप खिलने के बाद आधी रात के बाद बूंदाबांदी हुई। इससे उमस बढ़ गई। रविवार सुबह से ही उमस का एहसास हुआ। दिन भर उमस ने लोगों को परेशान किया। देर शाम मौसम सामान्य होने से लोगों ने राहत महसूस की। कृषि वैज्ञानिक डॉ. एसएस ढाका ने बताया कि रविवार को अधिकतम तापमान 36.2 व न्यूनतम तापमान 25.8 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि शनिवार को अधिकतम 35.5 व न्यूनतम तापमान 26.9 डिग्री दर्ज किया गया था। संवाद