बरखेड़ा। श्री बालाजी धाम का स्थापना महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। शनिवार को गाजे-बाजे के साथ निकलीं सुंदर झांकियां आकर्षण का केंद्र बिंदु रहीं। इस अवसर पर श्री बालाजी धाम से शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा मंदिर इमलिया रोड से ज्योहरकल्यानपुर होते हुए नगर के मुख्य मार्ग से गोपी काॅलोनी होती हुई नवादा मंदिर से पुनः बालाजी धाम को पहुंची। पूजा अर्चना के बाद कल 26 मई को विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। रात में भगवती मां के जागरण का भी आयोजन किया जाएगा। संवाद