फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: बंद घर में कैसे हुआ धमाका, दूसरे दिन भी नहीं लग सका कोई सुराग

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। संदिग्ध हालात में बंद घर में हुए धमाके के मामले में दूसरे दिन भी पुलिस के हाथ कोई सुराग नहीं लग सका।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला शेर मोहम्मद में रईस और इमरान का आवास है। दोनों भाई नेपाल में रहकर मजदूरी करते हैं। वहीं उनका परिवार भी रहता है। यहां का आवास बंद था। ऐसे में कुछ दिन पहले उन्होंने थाना जहानाबाद क्षेत्र के गांव परेवा वैश्य निवासी फरीद को आवास किराये पर दे दिया।
रविवार को फरीद आवास को बंद कर चाभी सामने रहने वालीं एक महिला को देकर बरेली चले गए। बृहस्पतिवार की रात करीब 02:20 बजे हुए धमाके से आवास की दीवारें टूट गईं और लिंटर ढह गया। साथ ही घरेलू सामान में आग लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस व फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। एसपी अविनाश पांडेय व सीओ दीपक चतुर्वेदी के अलावा खुफिया विभाग और बरेली से आई एसटीएफ टीम ने भी मौके पर आकर जांच की। घटनास्थल से मिली कुछ संदिग्ध वस्तुओं को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया।
सीओ दीपक चतुर्वेदी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही धमाके के कारणों का पता लगने की उम्मीद है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें