फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल में शुरू हुआ मैटरनिटी विंग का निर्माण

Mon, 19 Jan 2015 11:47 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला अस्पताल में महिलाओं को स्वास्थ्य संबंधी सभी सुविधाएं एक ही छत के नीचे मुहैय्या कराने को मैटरनिटी विंग की स्वीकृति मिली थी। नेशनल हेल्थ मिशन के तहत बनने वाले इस पांच मंजिला भवन का निर्माण 19.60 करोड़ की लागत से कराया जाना है। निर्माण कार्य का जिम्मा नोएडा की एचएससीसी संस्था को दिया गया है। इधर सोमवार को जिला अस्पताल में डब्ल्यूएचओ कार्यालय के सामने खाली पड़ी भूमि पर निर्माण कार्य शुरू करा दिया गया। पांच मंजिला भवन की नींव निर्माण को लेकर जेसीबी मशीन से खुदाई का कार्य शुरू करा दिया। इस संबंध में नेशनल हेल्थ मिशन के जिला कार्यक्रम प्रबंधक सर्वेश वर्मा ने बताया कि सौ शैय्या वाली मैटरनिटी विंग का निर्माण कार्य शुरू करा दिया गया है। इस विंग में जननी सुरक्षा योजना के तहत होने वाले सभी कार्य हो सकेंगे। इस विंग का निर्माण दिसंबर 2015 तक पूरा किया जाना है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें