फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाइवे पर हुड़दंग, फाड़े पोस्टर, लगाई आग

Wed, 14 Dec 2016 11:05 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
विज्ञापन
हाइवे पर हुड़दंग, फाड़े पोस्टर, लगाई आग
विज्ञापन
 नोटबंदी के फैसले के बाद से बैंकों में पर्याप्त कैश की व्यवस्था न होने से लोगों में खासी नाराजगी है। न्यूरिया में बुधवार को टनकपुर हाइवे पर भीड़ ने उग्र प्रदर्शन किया। इस दौरान पुलिस मूकदर्शक बनी रही जब कि भीड़ में शामिल लोग लोहे के पाइप हाथ में लेकर प्रधानमंत्री के फ्लैक्स फाड़ने के साथ ही उनको आग के हवाले कर रहे थे। काफी देर बाद एएसपी के पहुंचने पर पुलिस सख्त हुई और हंगामा कर रहे लोगों को खदेड़ दिया। बुधवार सुबह न्यूरिया कस्बे में भारतीय स्टेट बैंक शाखा पर रुपये निकालने के लिए काफी भीड़ जुट गई। कुछ देर बाद ही उन्हें बैंक में कैश न होने की जानकारी मिली। इसी बीच लोगों ने बैंक प्रबंधन पर धांधली का भी आरोप लगाया। इससे नाराज भीड़ ने बैंक शाखा के बाहर थाना गेट पर जाम लगा दिया। जमकर नारेबाजी की। कुछ लोगों ने सड़क पर रखा नगर पंचायत का लोहे का कूड़ादान उठाकर ले जाने की कोशिश की। हंगामा होता देख न्यूरिया पुलिस मौके पर पहुंची और बैंक के अफसरों से बातचीत भी की। इस दौरान दोपहर तक कैश आने की सूचना मिली जिस पर पुलिस ने लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया। तभी सूचना मिली कि चंद कदम दूर कुछ लोग फिर इकट्ठा हो गए हैं और सड़क पर जाम लगा दिये हैं। मौके पर पहुंची पुलिस के समझाने बुझाने की कोशिश की लेकिन लोग नहीं माने इस पर पुलिस मूकदर्शन बन गई। कुछ युवक लोहे के पाइप, डंडे आदि लेकर सड़क के किनारे लगे प्रधानमंत्री के पोस्टरों को फाड़ने लगे। इनमें आग भी लगा दी गई जिसकी वजह से सड़क पर जाम लग गया। इसकी जानकारी अफसरों को दी गई, जिस पर एएसपी डॉ. रामसुरेश यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए और हंगामा कर रहे लोगों को दौड़ाया। हाइवे पर फोर्स लगाकर अफसरों ने भीड़ दोबारा नहीं जुटने दी। एएसपी ने बताया कि बैंक से कैश न मिलने पर भीड़ ने जाम लगाया था। पोस्टर फाड़ने या फिर उनको जलाने की बात संज्ञान में नही है। बैंक के अफसरों से भी व्यवस्था को लेकर बातचीत की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें