बीसलपुर। कोतवाली क्षेत्र के दुबहा में खेत विवाद को लेकर हमलावरों ने दुर्वेश सिंह और उनकी भाभी विनीता सिंह को लाठी-डंडों व धारदार हथियारों से हमला करके घायल कर दिया। दुर्वेश की ओर से दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक गांव के नेमपाल सिंह ने उनके खेत पर काफी समय से कब्जा कर रखा है। शनिवार को दुर्वेश ने नेमपाल से खेत खाली करने को कहा तो नेमपाल ने कुछ साथियों के साथ घर पर हमला करके दुर्वेश और उनकी भाभी दोनों को गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस जब तक पहुंची, हमलावर भाग चुके थे। सीओ राहुल पांडेय ने बताया कि नेमपाल सिंह, विश्राम सिंह, सुखराम सिंह, बहोरन सिंह और चंचल सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। संवाद