फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल-कॉलेजों में खेली गई होली 

Mon, 21 Mar 2016 11:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
विज्ञापन
होली। - फोटो : pilibhit, beureu
विज्ञापन
स्कूल-कॉलेजों में होली जमकर खेली गई। इस दौरान विभिन्न कार्यक्रम और प्रतियोगिताएं भी हुईं, जिसमें बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। 
विज्ञापन

शैमरॉक किरन स्कूल में सोमवार को बच्चों ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली का आनंद लिया। व्योम, शिवांश, किंजल, प्रभजोत, नव्या, र्श्ृष्टि, मनस्वी, मन्नत आदि ने शिक्षक शिक्षिकाओं को गुलाल लगाकर आशीर्वाद लिया। प्रधानाचार्य अदिती कंचन ने केमिकल युक्त रंगों से दूर रहने की सलाह दी। इस मौके पर शिक्षिका आरती आदि मौजूद रहीं। लायंस बाल विद्या मंदिर सीनियर सेकेंड्री स्कूल में हुए होली उत्सव में विद्यार्थियों ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर पर्व की बधाई दी। होली गीत पर जमकर डांस किया। विद्यालय में चल रहे छह दिवसीय कैंप का समापन भी हुआ। प्रधानाचार्य आरसी सेमवाल, हेड मिस्ट्रेस वीना अरोरा ने विद्याथर्र्यों से भाईचारे से पर्व मनाने को प्रेरित किया। स्प्रिंगडेल कॉलेज में विद्यार्थियों ने होली से संबंधित बधाई पत्र बनाए। आतिफा, फातिमा, वैष्णवी, वैभव, युवराज, सेजल, अराध्य, सैफ, अर्पित, सिमरनदीप, अबुजार, शौर्या, पुष्टि, ऐशप्रीत आदि मौजूद ने होली गीत पर डांस पेश कर सभी का मन मोहा। प्रधानाचार्य प्रिया आनंद ने बच्चों ने हानिकारक रंगों से दूर रहने की सलाह दी। इस मौके पर जूली गुप्ता, तनु गुप्ता, मंजू, उपमा सक्सेना, सुगंध आदि शिक्षिकाएं मौजूद रहे। सरस्वती शिशु मंदिर में होली पर्व मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य संतोष कुमार तिवारी ने दीप प्रज्जवलन कर किया। आचार्य वेदपाल, रामपाल गंगवार, रामचंद्र, देवीदास, सियाराम आदि ने होली गीत सुनाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें