माधोटांडा गांव में शनिवार को होली खेलती महिलाएं।
- फोटो : PILIBHIT
कलीनगर। गांव माधोटांडा में प्राचीन पंरपरा के अनुसार दो दिन होली खेली जाती है। पहले दिन पुरुषों की होली हुई, दूसरे दिन शनिवार को महिलाओं ने होली खेली।
गांव के ठाकुर द्वारा मंदिर में एकत्र होकर महिलाओं ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर खुशियां बांटी। इसके बाद टोली के रूप में कस्बे की गलियों में घूमकर रंगों की बौछार की। शाम को होली स्थल पर पहुंचकर महिलाओं ने माता होलिका की पूजा अर्चना कर एक दूसरे को गले लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। महिलाओं की होली को देखते हुए पुरुष घूमने के लिए निकल गए। संवाद