फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: प्राचीन मंदिर हटाए जाने पर भड़के हिंदू संगठन, किया हंगामा

विज्ञापन
असम चौकी पर धार्मिक स्थल पर मौजूद लोग। संवाद
विज्ञापन
- जानकारी पर पहुंचे सिटी मजिस्ट्रेट और सीओ ने संगठनों के लोगों से की वार्ता
विज्ञापन

- फ्लाईओवर बनने के बाद धार्मिक स्थल का वहीं होगा निर्माण, बनी सहमति
संवाद न्यूज एजेंसी
पीलीभीत। असम चौराहे पर फ्लाईओवर की जद में आ रहे प्राचीन मंदिर को हटाने की सूचना पर मंगलवार को काफी संख्या में हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए और हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर सिटी मजिस्ट्रेट के अलावा अन्य अफसर भी पहुंच गए। वार्ता के बाद तय हुआ कि पुल बनने के बाद मंदिर को यहीं पर दोबारा बनाया जाएगा। इसके बाद कार्य शुरू कर दिया गया।
असम चौराहे पर निर्माणाधीन फ्लाईओवर की जद में धार्मिक स्थल भी आ रहा है। इसको हटाने के लिए सात जून को नोटिस चस्पा किया गया था। तय समय पर मंगलवार को सिटी मजिस्ट्रेट और अन्य अधिकारियों ने मंदिर को हटवाना शुरू किया। जानकारी लगते ही हिंदू जागरण मंच और विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारी मौके पर पहुंच गए। कार्यकर्ताओं ने हंगामा शुरू कर दिया। इससे काम रुक गया।
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं का कहना था कि मंदिर नहीं हटेगा। इस पर सिटी मजिस्ट्रेट राजेश कुमार और सीओ अंशु जैन ने हिंदू संगठन के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और मंदिर के पुजारी के साथ वार्ता की। इसमें कहा गया कि फ्लाईओवर बड़ा प्रोजेक्ट है। इसे हर हाल में पूरा होना है। काम पूरा होने के बाद मंदिर को पुराने स्थान पर ही बनवा दिया जाएगा। इसपर सभी की सहमति बन गई।
इसके बाद भवन को तोड़ने का काम शुरू करा दिया गया। इस दौरान मंदिर के पुजारी अगरवीर सिंह के अलावा विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष जगदीश सक्सेना, हिन्दू जागरण मंच के जिलाध्यक्ष आशीष लोधी व कार्यकर्ता सूरज वर्मा, गौरव मिश्रा, पुनीत जायसवाल, रामानुज, महेश पाठक, संतोष मिश्रा, हरीश दुलवानी आदि मौजूद रहे।

एक-दो दिन में हटाई जाएंगी मूर्तियां
मंदिर प्रांगण में लगी मूर्तियों को एक-दो दिन में पूजा पाठ के बाद हटाया जाएगा। मूर्तियों को सुरक्षित स्थान पर रखा जाएगा। दोबारा जब मंदिर बनेगा तब यहां विधि-विधान से पूजा पाठ कर मूर्तियों को स्थापित किया जाएगा।
विज्ञापन


सहमति के आधार पर मंदिर के आगे और पीछे बनी बाउंड्री तथा कमरे को हटवा कर कार्य शुरू कराया गया है। इसके अलावा मंदिर की मूर्तियों को एक-दो दिन में पूजापाठ की औपचारिकता पूर्ण कर हटवाए जाने का निर्णय लिया गया है।
- डॉ. राजेश कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट

असम चौकी पर धार्मिक स्थल पर मौजूद लोग। संवाद

असम चौकी पर धार्मिक स्थल पर मौजूद लोग। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें