फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: हिंदू महासभा ने पांच सूत्री मांगों को लेकर केंद्रीय मंत्री को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। अखिल भारत हिंदू महासभा के कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष पंडित पंकज शर्मा के नेतृत्व में रविवार को सांसद एवं केंद्रीय राज्यमंत्री जितिन प्रसाद को पांच सूत्री ज्ञापन सौंपा। जिसमें पार्किंग स्थल बनाने, तालाबों के सुंदरीकरण, संस्कृत महाविद्यालय के पुन: उच्च स्तर पर संचालन, युवाओं को जिले में ही रोजगार प्रदान करने एवं जिले में संसदीय कार्यालय बनाने की मांग की गई।
विज्ञापन

ज्ञापन में कहा गया है कि शहर के बाजार में कहीं पर भी पार्किंग की किसी भी प्रकार की कोई व्यवस्था नहीं है। इसलिए शहर के बाजार में खरीदारी करने आने वाले लोगों को अपने वाहन खड़े करने के लिए परेशान होना पड़ता है। संगठन ने मीना बाजार को कब्जा मुक्त कराते हुए या किसी अन्य स्थान को पार्किंग स्थल के रूप में विकसित करने की मांग की।
महासभा कार्यकर्ताओं का कहना था कि जिले में कई तालाब स्थित हैं जिन पर भू माफिया कब्जा करके प्लॉटिंग करा रहे हैं। संगठन ने मांग की कि तालाब को कब्जा मुक्त कराते हुए जिले में स्थित सभी तालाबों के सुंदरीकरण के लिए कार्य किया जाए। गौरीशंकर मंदिर मार्ग पर रजिस्ट्री ऑफिस के पास स्थित संस्कृत महाविद्यालय की बिल्डिंग बहुत पुरानी एवं मजबूत है। इसे रंग -रोगन कराके पूर्व की भांति फिर से उच्च स्तर पर संचालित करवाया जाए।
विज्ञापन

ज्ञापन देने वालों में जिलाध्यक्ष पंडित पंकज शर्मा, महामंत्री मयंक जायसवाल, कोषाध्यक्ष संजीव मिश्रा, युवा जिलाध्यक्ष गौरव शर्मा, महामंत्री आयुष सक्सेना, सुनील कश्यप, बिंदु सिंह सहित काफी संख्या में लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें