कोतवाली पुलिस की कार्यशैली पर उठाए सवाल
शहर कोतवाली क्षेत्र से न्यूरिया क्षेत्र की नाबालिग लड़की को एक युवक अगवा कर ले गया था। परिजनों का आरोप है कि लड़की को गैर समुदाय का युवक ले गया है, लेकिन पुलिस किसी तरह की कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। लड़की के परिजन भी धरना स्थल पर मौजूद रहे। उन्होंने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए। परिजनों का आरोप है कि उनकी पुत्री लव जिहाद का शिकार हुई है। इसके अलावा शहर के साईं धाम मंदिर के पास रहने वाले कार्यकर्ता विनय सक्सेना के घर लाखों की चोरी का पुलिस अभी तक खुलासा नहीं कर सकी है। इसको लेकर भी प्रदर्शनकारियों में आक्रोश देखा गया।
सिटी मजिस्ट्रेट के व्यवहार से गुस्साए कार्यकर्ता
मामला बढ़ता देख जब सिटी मजिस्ट्रेट सुनील कुमार सिंह मौके पर पहुंचे तो उन्होंने कार्यकर्ताओं को समझाने के बजाए उनका गुस्सा और बढ़ा दिया। कहा, यहां बैठने से क्या मामला निपट जाएगा, तुम लोग समझ रहे हो कि यहां बैठकर कार्रवाई करा लोगे। इसके बाद कार्यकर्ता भड़क गए और जय श्री राम के नारे लगाते हुए जाम लगाकर सड़क पर बैठ गए।