पीलीभीत। बारिश व तेज हवा के कारण शुक्रवार को टनकपुर हाईवे पर पेड़ गिर गया। इससे वहां काफी देर तक जाम लगा रहा। सूचना पर पहुंचे वन कर्मियों ने पेड़ काटकर हटाया। इसके बाद यातायात सुचारू हो सका।
टनकपुर हाईवे पर जिला अस्पताल मोड़ के सामने दोपहर बाद तेज हवा के चलते अचानक एक पेड़ टनकपुर हाईवे पर गिर गया। गनीमत रही कि उस समय कोई वाहन वहां से नहीं गुजर रहा था। हाईवे पर पेड़ गिरने से यातायात पूरी तरह बंद हो गया। सड़क के दोनों ओर लंबा जाम लग गया। बाइक सवारों ने तो रास्ता बदल लिया लेकिन बड़े वाहन जाम में फंस गए। सूचना पर पहुंचे वनकर्मियों ने बारिश में ही पेड़ को काटकर हाईवे से हटाया। करीब दो घंटे बाद यातायात शुरू हो सका। ट्रैफिक पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद जाम खुलवाया।