फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: घरों के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन, हर समय रहता है डर

Sat, 22 Jul 2023 12:04 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। ऊर्जा निगम शायद किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है। विभागीय अधिकारियों की अनदेखी के चलते शहर में जर्जर लाइनों को दुरुस्त करने के लिए कोई कदम नहीं उठाया जा रहा है। एक घर के तो अंदर ही बिजली का पोल लगा हुआ है। जो कभी भी बड़े हादसे का सबब बन सकता है। तमाम घरों के ऊपर से हाईटेंशन लाइन गुजर रही है। कई बार शिकायत के बाद भी विभाग समस्या का समाधान नहीं कर सका है।
विज्ञापन

पावर कॉरर्पोरेशन के आला अधिकारियों की हीलाहवाली शहरवासियों के लिए कभी भी बड़े हादसे का कारण बन सकती है। इसके बाद भी इन समस्याओं के सुधार के लिए विभाग कोई ठोस कदम नहीं उठा रहा हैं। शहर के मुख्य चौराहे से लेकर गली मोहल्लों तक तारों का मकड़जाल फैला हुआ है। कहीं घरों के अंदर बिजली के पोल से लाइन गुजर रही है। ऐसा नहीं इस बारे में लोगों ने अधिकारियों को जानकारी न दी हो। लेकिन विभाग इन्हें सही कराने की जहमत तक नहीं उठा रहा है।
शहर के मोहल्ला जमुनी चौराहे और रंगीलाल चौराहे समेत विभिन्न प्रमुख मार्गो पर तारों का मकडजाल फैला हुआ है। इसके अलावा नौगवां पकडि़या में एक घर के अंदर ही बिजली पोल लगा हुआ है। गृहस्वामी डालचंद्र सक्सेना कई बार अधिकारियों को अवगत भी करा चुके हैं। इसके बाद भी इस पोल को नहीं हटाया गया। पोल से हर समय खतरा बना रहता है। एक्सईएन ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया है कि जल्द ही समस्या का निस्तारण करा दिया जाएगा। कुछ जगहों पर काम किया भी जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें