पीलीभीत। भारतीय जनता पार्टी लगातार पार्टी विस्तार में पदाधिकारी नियुक्त कर रही है। इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी के पूर्व कार्यालय प्रभारी हेमराज दिवाकर को भाजपा का नया अनुसूचित जाति मोर्चा को जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। अनुसूचित जाति मोर्चा के क्षेत्रीयध्यक्ष अशोक रावत ने रविवार को शाम ब्रज क्षेत्र के जिलाध्यक्ष की सूची जारी की। सूची के मुताबिक हेमराज वर्मा को पीलीभीत मोर्चे में जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। नवनियुक्त पदाधिकारी को नई जिम्मेदारी मिलने के बाद पार्टी पदाधिकारियों ने फोन पर वार्ता कर नई जिम्मेदारी की शुभकामनाएं दी। संवाद