फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: गर्मी ने किया बेहाल, लू के थपेड़ों से राहगीर परेशान

Thu, 24 Apr 2025 12:54 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। गर्मी का सितम दिन-प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। बुधवार को लू के थपेडाें से राहगीर दिन भर परेशान रहे।वहीं तापमान में भी बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है।
विज्ञापन

बुधवार की सुबह से ही तेज हवाओं के साथ चटक धूप खिल गई। दिन बढ़ने के साथ ही मौसम में गर्मी का अहसास बढ़ता गया। वहीं, दोपहर में तेज गर्म हवाओं ने लोगोें को परेशान कर दिया। लू के थपेड़ों से बचने के लिए लोग गमछा, काला चश्मा आदि लगाकर जरूरी काम होने पर ही बाहर निकले। पेय पदार्थों के ठेलों पर भी खासी भीड़ दिखाई दी। शाम के समय भी लोगों को गर्म हवाओं से लोगों को राहत नहीं मिल सकी। बुधवार को जिले का अधिकतम तापमान 39.8 और न्यूनतम 23.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें