फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: जिला अस्पताल में आज से शुरू होगा स्वास्थ्य सेवा पखवाड़ा

Wed, 17 Sep 2025 12:05 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के साथ आज से मेडिकल कॉलेज की ओर से 15 दिन का स्वास्थ्य सेवा पखवाड़ा जिला अस्पताल के नए भवन में शुरू होने जा रहा है। इसमें स्वस्थ नारी-सशक्त परिवार अभियान के तहत विभिन्न स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन होगा। इसमें महिलाओं, बच्चों व आम नागरिकों को निशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी, इसी के साथ तीन प्रकार के कैंसरों की भी स्क्रीनिंग शुरू होने जा रही है। पैथोलॉजी विभाग की ओर से हीमोग्लोबिन, ब्लड शुगर व थायरॉइड सहित अन्य कई प्रकार की जांचे होंगी। मेडिसिन विभाग द्वारा हृदय रोग, रक्तचाप, गैर-संचारी रोगों की जांचे की जाएगी। शिविर को लेकर मंगलवार को सीएमओ व प्राचार्य की ओर से सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है। प्राचार्य डॉ. संगीता अनेजा ने बताया कि ब्लड डोनेशन कैंप के साथ बुधवार से शिविर शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें