पूरनपुर। औषधि निरीक्षक नेहा वैश्य ने सीओ ज्योति यादव के साथ नगर के शान मेडिकल स्टोर और शान मेडिकल एजेंसी का निरीक्षण किया। निरीक्षण में अभिलेखों में खामियां मिलीं। चार दवाओं का नमूना लिया। शिकायत पर एक अन्य मेडिकल के निरीक्षण को पहुंचने पर वह बंद मिला। इधर, छापों की जानकारी पर नगर के अधिकतर मेडिकल स्टोर बंद हो गए।
बृहस्पतिवार को नगर में पहुंचीं औषधि निरीक्षक ने शान मेडिकल स्टोर और शान मेडिकल एजेंसी का निरीक्षण कर दवा भंडारण, दवाई की खरीद, बिक्री के बिल देखे। चार दवाओं के सैंपल लिए।
निरीक्षण के बाद उन्होंने बताया कि अभिलेखों में गड़बड़ी मिली है। इस पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। दवाओं के लिए गए नमूनों को जांच और विश्लेषण के लिए राजकीय प्रयोगशाला लखनऊ भेजा जाएगा। बताया कि आईजीआरएस से मिली शिकायत पर राहत मेडिकल का औचक निरीक्षण को भी पहुंचीं। मगर वह बंद मिला।