फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शासन तक पहुंचा नौगवा पकड़िया का मामला, अफसरों से जवाब तलब

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। नौगवा पकड़िया में बुखार से लगातार हो रही मौतों का मामला शासन तक पहुंच गया है। विशेष सचिव ने मंडलायुक्त से जांच कराकर तीन दिन में रिपोर्ट देने को कहा है। शासन तक मामला पहुंचने के बाद जिले के अफसर भी हरकत में आ गए हैं। डीएम ने सीएमओ से क्षेत्र की स्थिति को लेकर रिपोर्ट तलब की है। साथ ही इलाके में सफाई व्यवस्था को दुरुस्त कराने को लेकर भी निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन

शहर से सटी नगर पंचायत नौगवा पकड़िया में करीब तीस हजार की आबादी है। संचारी अभियान के बावजूद क्षेत्र में गंदगी के ढेर और लबालब नालियों के कारण बीमारियां फैल रही हैं। पिछले एक माह से बुखार से लोग परेशान थे। 20 दिन पहले हुई बारिश के बाद हालात और बिगड़ गए। नौगवा में अब तक छह लोगों की मौत हो चुकी है। हर दूसरे घर में लोग बुखार से पीड़ित हैं। स्वास्थ्य विभाग बीमारी फैलने के लिए यहां के दूषित पानी को जिम्मेदार ठहरा रहा है। सीएमओ आलोक कुमार का कहना है कि उनके पास चार लोगों की मौत की सूचना है। यह मौतें बुखार से नहीं हुई हैं। दूषित पानी के सेवन से यहां के लोग बीमार पड़ रहे हैं। इस बाबत डीएम को भी रिपोर्ट भेज दी गई है। वहीं लोग इस बात से संतुष्ट न होकर क्षेत्र में फैली गंदगी व समय रहते स्वास्थ्य विभाग के उचित कदम न उठाने से बीमारियां फैलने और लोगों की मौत होने की बात कह रहे हैं।
--
200 लोगों की जांच, नहीं मिले डेंगू के लक्षण
अफसरों का दावा है कि 25 अक्तूबर से नौगवा पकड़िया में टीम कैंप कर रही हैं। 200 लोगों की डेंगू और 300 लोगों की मलेरिया की जांच की गई है। एलाइजा से पूर्व स्लाइड से एनएस वन की जांच की गई। किसी में भी डेंगू के लक्षण नहीं मिले। हालांकि सात लोगों का सैंपल एलाइजा जांच के लिए बरेली भेजा गया है। टीम लगातार क्षेत्र में जांच कर रही है।
विज्ञापन

--
गंदगी दूर करने के शुरू नहीं हो सके प्रयास
नौगवा पकड़िया में बुखार से मौतों का मामला शासन तक पहुंच गया। बावजूद इसके सफाई को लेकर कोई प्रयास शुरू नहीं किए गए। गली- मोहल्लों में गंदगी के ढेर अब भी लगे हैं। नालिया बजबजा रही हैं। लोगों का कहना है कि सीएमओ तो यहां आ गए लेकिन डीपीआरओ ने एक बार भी यहां आना उचित नहीं समझा। जबकि यहां साफ सफाई कराने की जिम्मेदारी उनके विभाग की है।
विज्ञापन

--
नौगवा पकड़िया में साफ-सफाई कराई जाएगी। शिविर लगाकर लोगों को संक्रामक बीमारियों को लेकर जागरूक किया जाएगा। इसको लेकर निर्देश दिए गए हैं।
- प्रवीण कुमार लक्षकार, डीएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें