फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौगवा पकड़िया में बेकाबू हुआ बुखार, एक और मौत

विज्ञापन
नौगवा पकड़िया में लोगों से जानकारी करते सीएमओ। संवाद - फोटो : PILIBHIT
विज्ञापन
पीलीभीत। नौगवा पकड़िया में बुखार से जान जाने का सिलसिला जारी है। बुधवार को 15 साल के देवांश की बुखार से जान चली गई। बीते 21 दिनों में नौगवा में यह चौथी मौत है। यहां हालात यह हैं कि हर दूसरे घर में बुखार डेरा डाले हुए है। जानकारी होने पर सीएमओ ने क्षेत्र में पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। दस घरों में जाकर खुद पानी की गुणवत्ता देखी। पूरे मामले से डीएम को अवगत कराया गया है।
विज्ञापन

संचारी अभियान के तहत साफ सफाई पर अमल करने के आदेश जारी हुए थे। डीएम ने अफसरों के साथ बैठक कर जिम्मेदारी तय की थी। लेकिन पूरा माह बीतने के बाद भी शहर से सटे नौगवा पकड़िया के हालात नहीं सुधर सके। आबादी के बीच से गुजरने वाले नालों के अलावा घरों के बाहर गंदगी पटी पड़ी है। सफाई के नाम पर कोई प्रयास नहीं किए गए। बारिश के बाद स्थिति और बिगड़ गई। क्षेत्र में तेजी से संक्रामक बीमारियां फैल रही हैं। आलम यह है कि बीते 21 दिन में बुखार से चार मौत चुकी हैं। हर दूसरे घर में लोग बुखार से पीड़ित हैं। तीन दिन पूर्व विभाग की टीम ने क्षेत्र में पहुंचकर जांच पड़ताल की थी। दावा किया था कि नौगवा पकड़िया के घरों में लगे अधिकांश नलों की गहराई कम हैं। दूषित पानी पीने से लोग बीमार हो रहे हैं। टाइफाइड तेजी से पैर पसार रहा है। बुधवार को क्षेत्र के रहने वाले राजेश मिश्रा के 15 वर्षीय पुत्र देवांश की मौत हो गई। जानकारी के बाद सीएमओ डॉ. आलोक कुमार ने मृतक के घर पहुंचकर जानकारी जुटाई। इसके बाद आसपास करीब दस घरों में जाकर पानी की गुणवत्ता को भी देखा। दावा किया गया कि पानी दूषित होने से ही बीमारी बढ़ रही है।
--
नौगवां के लोगों का दावा मौत का आंकड़ा 15 से अधिक
नौगवां पकड़िया में 21 दिन में बुखार से चार लोग की मौत की बात प्रकाश में आई है। विभाग ने भी इन मौतों को संज्ञान लेने के बाद क्षेत्र में शिविर लगाकर लोगों की जांच कराई थी। जिसमें कई लोगों में टाइफाइड के लक्षण मिले हैं। नौगवां के लोगों का दावा है कि पिछले एक माह में क्षेत्र में बुखार से 15 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

--
विभाग ने नौगवा में जारी की एडवाइजरी
बुखार के बढ़ते प्रकोप के बाद जांच में जुटे अफसरों ने पानी दूषित होने से स्थिति खराब होने का दावा किया। सीएमओ डॉ. आलोक कुमार ने कहा कि अधिकांश नल 40-45 फुट गहराई पर लगे हैं। पानी दूषित है, लोग उसी को पी रहे हैं। एकदम नल बदलवाना संभव नहीं हैं। ऐसे में लोगों से अपील की गई है कि पानी को उबालकर पीएं।
--
जांच करने में जुटी टीम
नौगवा पकड़िया में बुखार का प्रकोप बढ़ने के बाद सीएमओ के निर्देश पर मलेरिया विभाग की टीम ने क्षेत्र में कैंप किया है। लोगों की जांच कराने के बाद दवाई भी वितरित की जा रही है। कई लोगों में टाइफाइड के लक्षण भी मिल रहे हैं। अफसरों का कहना है कि लगातार कैंप लगाकर जांच कराई जाएगी।
--
एक किशोर की मौत हुई है। उसमें टाइफाइड के लक्षण थे। नौगवा पकड़िया क्षेत्र में लगातार नजर रखी जा रही है। जांच में पानी दूषित होने की बात सामने आई है। लोगों से उबला पानी पीने की अपील की गई है। पूरे मामले की रिपोर्ट डीएम को भेजी जाएगी।
विज्ञापन

- डॉ. आलोक कुमार, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें