गांव धर्मापुर और पूरनपुर देहात के मोहल्ल्ला ढका में दो अवैैध क्लीनिक सील किए गए।बृहस्पतिवार को नायब तहसीलदार हेमराज गोनाल साथ कार्रवाई करते हुए क्लीनिक सील करा दिया।अली अहमद भी बगैर डिग्री के इलाज करता हुआ मिला।
पूरनपुर। गांव धर्मापुर और पूरनपुर देहात के मोहल्ल्ला ढका में दो अवैैध क्लीनिक सील किए गए। टीम की भनक लगते ही कई झोलाछाप क्लीनिक बंद करके भाग गए।
विज्ञापन
प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. अनिकेत गंगवार ने बताया कि गांव धर्मापुर निवासी महेंद्र वर्मा ने गांव में झोलाछाप के खिलाफ लोगों का इलाज करने की शिकायत की थी। दो दिन पहले छापा मारकर अभिलेख तलब किए गए थे। वह अपनी डिग्री नहीं दिखा पाया। बृहस्पतिवार को नायब तहसीलदार हेमराज गोनाल साथ कार्रवाई करते हुए क्लीनिक सील करा दिया।
मोहल्ला ढका में अली अहमद की दुकान पर छापा मारा। अली अहमद भी बगैर डिग्री के इलाज करता हुआ मिला। अली अहमद की दुकान को भी सील कर दिया गया। टीम में डॉ. अनिकेत गंगवार, डॉ. छत्रपाल, अनुज पांडेय शामिल थे।