पीलीभीत। टीबी के रोगियों को खोजने के लिए जिला क्षय रोग विभाग की ओर से विशेष अभियान चलाया गया। शुक्रवार को जांच के लिए नौ टीमें लगाई गई। जिन्होंने लोगों की जांच की। इस दौरान जेल और वृद्धाश्रम में 37 लोग टीबी के संदिग्ध पाए गए। सभी का सैंपल लेकर जांच की जा रही है। शुक्रवार को जिले में शासन के निर्देश पर विशेष अभियान चलाया गया। इसके लिए नौ टीमें लगाकर जिला कारागार, वृद्धा आश्रम और मदरसों में जांच कराई गई। इसमें जिला कारागार और वृद्ध आश्रम में 37 संदिग्ध मरीज मिले। टीम ने सभी के सैंपल लेकर जांच को भेजा है। मदरसों में भी स्क्रीनिंग की गई और यहां पर किसी में लक्षण नहीं पाए गए। इस दौरान सीनियर सुपरवाइजर राजेश कुमार गंगवार, सीनियर लैब सुपरवाइजर शेर सिंह चौहान, लैब टेक्नीशियन अचल यादव, स्वेतांग सक्सेना, बीसीजी टीम लीडर अमित सिंह राणा एवं गोविंदराम रहे मौजूद रहे।